उनियारा: सांसद हरीश मीणा कल नगरफोर्ट में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे
Uniara, Tonk | Apr 13, 2026 टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीणा 14 अप्रेल को नगरफोर्ट के दौरे पर रहेंगे। सांसद हरीश मीणा के निजी सहायक मोहम्मद असलम ने सोमवार को दोपहर 3 बजे बताया कि सांसद हरीश मीणा देवली -उनियारा विधानसभा क्षेत्र के नगरफोर्ट में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।