कटोरिया: जमुनियांतरी के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक जख्मी
Katoria, Banka | Apr 11, 2026 कटोरिया- बलियामहरा रोड स्थित जमुनियांतरी के पास शनिवार दोपहर को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार तेलंगवा गांव का संदीप कुमार जख्मी हो गया। जिसका इलाज दोपहर करीब दो बजे कटोरिया अस्पताल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।