रतनी फरीदपुर: रतनी फरीदपुर अंचल कार्यालय में सिग्नेचर दुरुपयोग का मामला: राजस्व कर्मचारी का चौंकाने वाला कबूलनामा का वीडियो वायरल
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर अंचल कार्यालय में डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि उनका सरकारी डोंगल उनके पास नहीं रहता और उसका उपयोग कोई अन्य व्यक्ति करता है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके डिजिटल हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल हो रहा है।