जगाधरी: गांधी जयंती पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ने जिला कार्यालय में लगाया रक्तदान शिविर, लोगों ने किया रक्तदान
कांग्रेस की यमुनानगर से पूर्व प्रत्याशी रहे रमन त्यागी ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष में आज रक्तदान शिविर का आयोजन कार्यालय में किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर रक्त दान किया अब तक 50 से ज्यादा यूनिट एकत्रित हो चुका है। जिन लोगों ने रक्तदान किया उनका धन्यवाद भी किया और लोगों से रक्तदान करने की अपील भी की।