जगाधरी: जगाधरी छछरौली रोड पर अपराध शाखा-1 ने 45 पेटी अवैध शराब सहित ड्राइवर व गाड़ी को कब्जे में लिया
अपराध शाखा एक इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि की सूचना के आधार पर जगाधरी छछरौली रोड से अवैध रूप से शराब से भरी एक गाड़ी को पकड़ा है। मौके पर ड्राइवर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया जिससे पता लग सके कि वह शराब लीगल है। ऐसे में गाड़ी के अंदर 45 पेटी शराब की रखी हुई थी क्योंकि सप्लाई के लिए जा रही थी। फिलहाल कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की है।