जगाधरी: यमुनानगर के पेपर मिल ग्राउंड में दुर्गा मां का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है
हर साल की तरह इस साल भी पेपर मिल ग्राउंड के प्रांगण में बंगाली समुदाय के लोगों के द्वारा दुर्गा अष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें यमुनानगर के साथ अन्य जिलों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। सभी ने नाच गाकर यहां पर अपनी हाजिरी लगाई और दुर्गा मां की पूजा कर परिवार की सुख शांति की कामना भी की।