जगाधरी: कांग्रेस जिला कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, जगाधरी के कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे
यमुनानगर के जिला कार्यालय में आज गांधी जयंती के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जगाधरी के कांग्रेस विधायक चौधरी अकरम खान के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जयंती को मनाया। इस मौके पर महात्मा गांधी के जीवनी के बारे में भी प्रकाश डाला।