ओरमांझी: समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएँ
समाहरणालय में सोमवार शाम करीब पांच बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया, इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों की समस्या सुनी। समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अपनी अपनी समस्याओं को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन और अन्य मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।