कोडरमा: नवोदय विद्यालय पुतों में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मना, डॉक्टर-इंजीनियर बने पूर्व छात्रों ने किया मार्गदर्शन
जिले के पुतों में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को 25वां वार्षिकोत्सव रजत जयंती के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में विद्यालय के कई पूर्व छात्र शामिल हुए, जो वर्तमान में डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हैं। पूर्व छात्रों ने विद्यालय में बिताए दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।