डग: भवानीमंडी में 2 दिन से जारी किसानों का धरना हुआ समाप्त, प्रशासन ने मानी किसानों की मांग
Dug, Jhalawar | Jan 11, 2024 भवानीमंडी के उपखंड कार्यालय में दो दिनों से जारी एग्रीकल्चर किसान वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों का धरना प्रशासन द्वारा मांगें मान लेने पर हुआ समाप्त। कृषि उपज मंडी में उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा की अध्यक्षता में किसानों व व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों से वार्ता की गई, जिसके बाद किसानों की आढ़त वसूली बंद करने की मांग को प्रशासन ने स्वीकार किया।