डग: डग थाना क्षेत्र के घाटी गांव में करंट लगने से महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Dug, Jhalawar | Jan 13, 2024 डग क्षेत्र के घाटी गांव मे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, महिला को परिजन अचेत अवस्था मे डग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला पीरा बाई को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर डग पुलिस चिकित्सालय पहुंची जहां पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह अपने खेत पर कार्य कर रही थी इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई