डग: मिश्रौली कस्बे के युवक ने किया अनोखा आविष्कार, बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल नहीं होगी स्टार्ट
Dug, Jhalawar | Jan 10, 2024 मिश्रौली।कस्बे के रहने वाले परवेज अली पुत्र मुस्ताक अली 19 वर्षीय ने दो पहिया वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक ऐसा डिवाइस बनाया है जिस की मदद से दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।यह एक ऐसा डिवाइस है जिस का एक भाग हेलमेट में लगता है और दूसरा भाग गाड़ी के अंदर लगता है ।जिस से यह होता है कि जब आप हेलमेट लगाते हो तब ही गाड़ी स्टार्ट होती है