सरधना: पिटलोखर गांव में नई राशन डॉलर की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने तहसील में दिया धरना, SDM ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
सरधना क्षेत्र के पिठलोकर गांव में राशन एजेंसी सील होने के बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। एजेंसी पर कार्रवाई होने के बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मूल समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है,इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में पुरुष में महिलाएं तहसील परिसर पहुंचे और धरना देकर प्रशासन से गांव के लिए तत्काल नई राशन एजेंसी आवंटित करने की मांग की