बीना: ग्राम भानगढ़ में सौतेली मासूम बेटी के साथ मारपीट, पुलिस ने आरोपी के पिता को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Oct 22, 2026 फरियादी तुलसा बाई पति विकास अहिरवार निवासी ग्राम भानगढ़ ने पुलिस शिकायत की थी। उसकी मासूम बच्ची के साथ पति विकास अहिरवार ने शराब के नशे में बेरहमी मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। जो घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया है।