पट्टी: बार अध्यक्ष पट्टी के वाहन में टक्कर मारने के मामले में अज्ञात चालक और एक नामजद सहित 3-4 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह पट्टी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष है। बुधवार को वह एक विवादित भूमिका का निरीक्षण करने जयसिंहगढ़ गांव निवासी नौशाद के घर गए हुए थे। जहां से वह नौशाद पुत्र काले खा की बुलेट बाइक से वापस तहसील लौट रहे थे। दीवानगंज में विपक्षी रमजान पुत्र हबीबुल्लाह अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ खड़ा था।