शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने भूडा नहर पुल चाय की दुकान के पास से दबोचा अभियुक्त, घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग का मामला
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर एक वांछित अभियुक्त को भूड़ा नहर पुल चाय की दुकान के पास से बुधवार शाम छह बजे करीबन गिरफ्तार कर लिया। जिसका नाम ऋषिकेश यादव पुत्र भीष्मपाल यादव निवासी नगला बलुआ थाना शिकोहाबाद बताया गया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये।