शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के पास एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद पुलिस ने एक महिला लाश को बरामद किया है। मृतक महिला की पहचान प्रतापपुर चौराहे निवासी किरण देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की मानें तो महिला घर से गुस्सा होकर मंगलवार की दोपहर घर से निकाली थी। महिला की मौत की बजह साफ नहीं हो सकी है।