शिकोहाबाद: गांव दतोंजी कला के पास बाइक डिस्बेलेंस होकर पलटी, दो लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव दतोंजी खुर्द इलाके में तेज रफ़्तार के चलते बाइक बेकाबू होकर गड्डे में पलट गयी। हादसे में बाइक सवार राज कुमार और अभिषेक दो लोग घायल हुये है। स्थानीय लोगों की मदत से घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है। बाइक सवार दोनों लोग लेबर कॉलोनी से घर जा रहे थे।