शिकोहाबाद: घुनपई रोड नेशनल हाईवे के पास छठवें दिन भी धरना जारी, पीड़ितों की जमीन पर फर्जी सीमांकन के आधार पर कब्जा करने का आरोप
थाना मक्खनपुर क्षेत्र घुनपई रोड नेशनल हाईवे पर छठवें दिन भी छह परिवारों की जमीन फर्जी सीमांकन के आधार पर कब्जा करने के षडयंत्र का आरोप लगाते हुये मुक्त कराने की मांग को लेकर धरना बुधवार शाम छह बजे तक भी कड़कडाती सर्दी में जारी रहा। इस दौरान मौके पर तहसीलदार शिकोहाबाद का आना हुआ, धरना पक्ष व उनके बीच बातचीत तो हुई परंतु सामजस्य नहीं बना।