कांके: रांची के कांके रिंग रोड पर ITBP के पास कार दुर्घटनाग्रस्त
Kanke, Ranchi | Mar 9, 2025 रांची के कांके रिंग रोड स्थित ITBP के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार तेज होने की वजह से अनियंत्रित होने से यह हादसे हुआ है।