एकमा: नीलगाय से टक्कर में युवक की मौत, इलाज के लिए जा रहा था एकमा
Ekma, Saran | May 5, 2026 एकमा ताजपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को चंदउ पुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के इमादपुर बिनटोलिया निवासी दुखहरण प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित कुमार अपनी भतीजी रितिका कुमारी को इलाज की करने बाइक से एकमा जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया।