संदेश: संदेश में बयानबाज़ी से बढ़ी सियासी गर्मी, आमने-सामने आए दो पूर्व और वर्तमान विधायक
संदेश विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। शाहपुर के विधायक राकेश ओझा द्वारा संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव पर कथित टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में बीते दिनों अरुण यादव का बयान सामने आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने शाहपुर विधायक पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।