बारां: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, बांग्लादेश पीएम का फूंका पुतला
Baran, Baran | Dec 26, 2025 बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर शुक्रवार को प्रताप चौक पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व अन्य संगठनों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका इस दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं और हिंदुओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।