महाराजगंज: कैर गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की जांच कर रही है
31 जुलाई शुक्रवार रात्रि 9 बजे नव विवाहिता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया।परिजनों ने गंभीर हालत मे अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।विवाहिता का 6 माह पूर्व विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।