कुल्लू: राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की कैडेट्स ने अखिल भारतीय वायु सैनिक शिविर में कांस्य पदक जीता
Kullu, Kullu | Oct 15, 2026 राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की एनसीसी कैडेट्स अन्वेषिका और भूमिका ठाकुर ने चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय वायु सैनिक शिविर 2026 में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। इससे पहले दोनों ने स्टैटिक एयरोमॉडलिंग में निदेशालय स्तर पर स्वर्ण पदक भी जीता था।