बालोद: 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान शुरू, रोज 12 स्थानों पर दिलाई जा रही शपथ, 22 अगस्त तक चलेगा अभियान
Balod, Balod | Aug 7, 2026 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत बालोद ब्लॉक के स्कूलों और गांवों में लोगों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई जा रही है। यह अभियान 22 अगस्त तक चलेगा।