बिहारीगंज: नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था ठप, सफाई कर्मी तीन दिनों से हड़ताल पर
बिहारीगंज नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है। एक माह का बकाया वेतन और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। हड़ताल के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि बार-बार वेतन रोके जाने से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।