उज्जैन ग्रामीण: शकरगढ़ में 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
20 वर्षीय नेहा बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैलादी है तराना तहसील के शकरगढ़ की रहने वाली नेहा को 7 अप्रैल की सुबह गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया इस मामले में मृतक के माई के पक्ष ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है परिजनों का कहना है कि आत्महत्या नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।