मोरनी: गांव बसोला में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली प्रवासी महिला की 14 वर्षीय बेटी हुई लापता, मामला दर्ज
पिंजौर के गांव बसोला से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि मैं यूपी की रहने वाली हूँ और बसोला में ईंट भट्ठे पर काम करती हूँ। महिला ने बताया कि मेरे 6 बच्चे हैं जिसमें से मेरी सबसे बड़ी बेटी जिसकी उम्र 14 साल है वो बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।