सांगानेर: दिल्ली अजमेर हाईवे पर दौलतपुरा थाना इलाके में बीती रात तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, डिवाइडर पर अटकी
जयपुर के दौलतपुरा थाना इलाके में अजमेर-दिल्ली हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित होकर फिल्मी अंदाज में पलटने का मामला सामने आया है। वही जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कार कई बार पलटते हुए डिवाइडर पर जाकर अटक गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार दिल्ली की तरफ से जयपुर की ओर आ रही थी।