झुंझुनू: कोतवाली पुलिस ने धारा 138 NI एक्ट के तहत फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस की टीम ने शनिवार को सुबह करीब 11:00 के आसपास धारा 138,NI एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रामगोपाल निवासी बास नानग अजाडीकला को गिरफ्तार किया है, आरोपी लंबे समय से दो प्रकरणों में फरार चल रहा था, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है