सुसनेर: अरन्या का खेड़ा में दबंगों ने चरनोई भूमि पर कब्जा किया, ग्रामीणों ने डग रोड तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
ग्राम पंचायत पालड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम अरन्या का खेड़ा में गांव की शासकीय चरनोई भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 3:30 बजे डग रोड पर तहसील में तहसीलदार भंवर सिंह चौहान को ज्ञापन सौपा ओर गांव के विभिन्न सर्वे नम्बरो पर दर्ज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किए जाने की मांग की है।