महसी: जगदीशपुर चौराहा से चोरी के माल और नगदी सहित दो लोगों को बौंडी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्या ने बताया कि एरिया ग्राम पंचायत के लोनियनपुरवा गांव निवासी राम तीरथ मौर्या पुत्र कोयली मौर्या, हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर ग्राम पंचायत के नौरंगपुरवा गांव निवासी जय जयराम पुत्र रंगीलाल को उप निरीक्षक कन्हैया सिंह यादव, गोलेंद्र वर्मा, कांस्टेबल विनोद कुमार, मनोज कुमार तथा सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।