पन्ना: मौत को छूकर गुजरीं जिंदगियां: विश्रामगंज घाटी में गिरा विशालकाय पेड़, पन्ना-अजयगढ़ मार्ग ठप।
Panna, Panna | Aug 17, 2026 पन्ना जिले में मूसलाधार बारिश के बीच विश्रामगंज घाटी में एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। महज कुछ सेकंड के फासले से कई कार व बाइक सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम जेसीबी की मदद से पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी है।