महोबा: महोबा के दिसरापुर में दहेज के लिए पत्नी को पीटने के मामले में पति पर दर्ज हुआ केस
Mahoba, Mahoba | Jun 25, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के दिसरापुर गांव निवासी सुमन ने तहरीर दी कि पति रघुनंदन ने गाली-गलौज कर मारपीट की और सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गई। जान से मारने की धमकी भी दी। 11 मई को फिर दहेज मांगते हुए मारपीट की। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि रघुनंदन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।