अरनोद: दलोट में देशी बबूल कटाई के विरोध में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
दलोट क्षेत्र में “विलायती बबूल हटाने” की आड़ में कथित रूप से देशी बबूल एवं स्थानीय वृक्षों की हो रही कटाई के विरोध में “भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा” के बैनर तले दलोट ब्लॉक में प्रदर्शन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में बड़े पै