मानिकपुर: चित्रकूट में टिकाऊ खेती की मजबूत नींव बनेगा अजोला, यूरिया की जरूरत घटाने के साथ पशुओं के लिए पौष्टिक आहार
चित्रकूट के तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र, गनिवा में कार्यक्रम सहायक रोहित कुमार मिश्रा ने मंगलवार दोपहर 3:30बजे किसानों को अजोला के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि अजोला पशुओं के पौष्टिक चारे और धान में जैव उर्वरक के रूप में उपयोगी है। इससे नाइट्रोजन की पूर्ति होती है, यूरिया की जरूरत घटती है और खेती की लागत कम होती है।