बहराइच: दरगाह थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 2 जेसीबी और 4 डंपर पकड़े
बहराइच के दरगाह इलाके में अवैध खनन का काला कारोबार जारी था। प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन स्थल पर छापा मारा और 2 जेसीबी और 4 डंपर पकड़े। ये वाहन अवैध तरीके से खनन कर रहे थे। प्रशासन ने इन वाहनों को थाना दरगाह के सुपुर्द कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।