सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ डा० शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनन्द तिवारी के नेतृत्व में होली पर्व के अन्तर्गत बाराबंकी शहर के लखपेड़ाबाग व नबीगंज क्षेत्र में सघन छापामार अभियान चलाया गया।