बरेली: हाफिजगंज के थाना क्षेत्र के सभापुर गोटिया में दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, गंभीर रूप से घायल हुई महिला
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सभापुर गोटिया में दबंगों ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की है ।मामूली कहासुनी के बाद 4-5 लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा है। पार्वती पत्नी ओंकार निवासी सभापुर गोटिया थाना हाफिजगंज ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद पड़ोस के ही रहने वाले 4-5 लोगों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा है।