#कांवड़_यात्रा_2026 : ग्रेटर नोएडा जोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 18 पुलिस चौकियां स्थापित
ग्रेटर नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों के अनुरूप पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर व्यापक सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा जोन में 18 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा लगातार कांवड़ मार्गों और शिविरों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
#कांवड़यात्रा2026 #GreaterNoida #GautamBuddhNagar #NoidaPolice #LakshmiSingh #YogiAdityanath #DCPGreaterNoida #KanwarYatra #UPPolice #NCRExpressNews