गोपालगंज: कोंहवा मोड़ के पास उत्पाद विभाग ने 481 लीटर विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त की, एक गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के कोंहवा मोड़ के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 481 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान शराब से लदी एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया गया। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने गुरुवार को शाम 6 30 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार