सूरजगढ़: श्री घना गांव से कजरा थाना की पुलिस ने हत्या मामले में फरार किशोर को किया निरुद्ध,पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
कजरा थाना की पुलिस ने श्रीगण गांव में छापेमारी कर कजरा थाना कांड संख्या 132/25 हत्या मामले में इसी गांव के रहने वाले एक किशोर को निरुद्ध किया है. जिसे सोमवार अपराह्न 1 बजे कजरा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक 28 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त पक्ष द्वारा श्री घना मैं गोल गप्पा विक्रेता के साथ मारपीट किया गया था. जिसकी मौत हो गई.