मानिकपुर: चित्रकूट में 10.82 करोड़ की पर्यटन परियोजना का सीडीओ ने किया निरीक्षण
चित्रकूट: मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। 10.82 करोड़ रुपये की इस परियोजना में कार्यालय भवन सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सीडीओ ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।