टीकमगढ़: बड़ी सब्जी मंडी में बवाल: छाया डालने को लेकर विवाद, दुकान में घुसकर मारपीट
टीकमगढ़। शहर की सब्जी मंडी में छाया (पन्नी) डालने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घायल हुसैन रईन ने वजीर, बादशाह और जीशान पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।