जमुई: केकेएम कॉलेज के पास प्रतिमा विसर्जन के दौरान एसिड फेंकने से बालक का पैर झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Feb 8, 2025 शहर के केकेएम कॉलेज के पास सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनिल कुमार रावत के पुत्र आकाश कुमार और विकास कुमार ने विनोद कुमार के पुत्र आकाश कुमार के पैर पर एसिड फेंक दी। जिससे आकाश कुमार का पैरवबुरी तरह झुलस गया।उसके बाद परिजन द्वारा आकाश कुमार को शनिवार को दिन के 11:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।