हरदा: जिला पंचायत के सभा कक्ष में जनसुनवाई, अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Harda, Harda | Jun 2, 2026 हरदा जिला पंचायत सभाकक्ष आज 2 जून दोपहर लगभग 2 बजे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन ने नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।