कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रवक्ता ने ट्रेजरी घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ट्रेजरी घोटाले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेजरी घोटाले की स्पेशल ऑडिट कर रही एजी को सरकार अब तक जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रही है, जिससे ऑडिट शुरू नहीं हो पाया है।