बीकानेर: बंगराला रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की आज इलाज के दौरान हुई मौत, मामला आज दर्ज
बीकानेर। छत्तरगढ़ थानान्तर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बंगराला रोड पर 27 दिसम्बर की रात को एक अज्ञात वाहन ने वीर सिंह के पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों की सुपुर्द कर दिया है। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।