बक्सर: जिले में किसानों को मुफ्त में दिया जा रहा बिजली कनेक्शन, बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | Mar 26, 2024 कृषि पर सरकार विशेष रूप से फोकस कर रही है। किसान खुशहाल हो इसकी कवायद की जा रही है। रविवार कोबिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि किसानों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। किसानों को एग्रीकल्चर फीडर से कनेक्शन के लिए बिजली कंपनी के दफ्तर का भी चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा। इच्छुक किसान घर बैठे अपने स्मार्ट फोन से कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।